Thursday, May 26, 2011

.....तमन्ना.....


क्या कहे की जिसके पास तमन्ना नहीं होती,
ज़िन्दगी में उनके कोई शम्मां नहीं होती,
मुमकिन नहीं है पल भर भी तमन्ना को भूलना,
वरना धडकनों के साथ वो नादाँ नहीं होती...!!!
                                             दिलवाला....

Tuesday, May 24, 2011

......तमन्ना....


कभी पाषण ह्रदय में भी, एक प्यार की गंगा लाती है,
और कभी खुद ही आँखों से, मोती बन गीर जाती है,
कभी-कभी तो ऐसा लगता, की जैसे कोई रंक नहीं,
और कभी दिल की तमन्ना क़त्ल-ए-आम मचाती है...

मगर वक़्त के साथ ये और भी गहरी और विशाल होती जाती है...
                                                                दिलवाला...

Monday, May 23, 2011

..........तमन्ना........

 
यादों की सरगम तमन्ना, ख्वाबों की घुंघरू तमन्ना,
प्रीतम की एक आह तमन्ना, दिलवाले की चाह तमन्ना,
एक तमन्ना ऐसी देखी, जिसकी अधरों पे अंगारे,
जो छू ले तो होठ जला दें, मंदिर-मस्जिद सी पाक़ तमन्ना...
                                                             दिलवाला.....

...तमन्ना...


मैंने ढूंढा उसे बहुत जमाने की गलियों में,
लेकिन तमन्ना शायद दिल में होती है,
रूह भटकती है बहुत और थक भी जाती है,
मगर तमन्ना न तो मरती है न ही सोती है...!!!
ये वक़्त के साथ और भी गहरी और विशाल होती जाती है...
दिलवाला....